Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पहलगाम अटैक के 11 दिन बाद पीएम मोदी से मिले सीएम उमर अब्दुल्ला, करीब 20 मिनट तक हुई बातचीत
  • राष्ट्रीय

पहलगाम अटैक के 11 दिन बाद पीएम मोदी से मिले सीएम उमर अब्दुल्ला, करीब 20 मिनट तक हुई बातचीत

AltnewsUttarakhand 04/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हाल ही में पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली औपचारिक बैठक मानी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास पर हुई यह बैठक करीब 20 मिनट तक चली।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री मोदी को जम्मू-कश्मीर के मौजूदा सुरक्षा हालात, विशेषकर पहलगाम हमले के बाद बनी स्थिति से अवगत कराया। बैठक में स्थानीय जनता की चिंताओं, पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों और आतंकवाद के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार द्वारा ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ह्रत्रङ्ख) की धरपकड़, संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी और स्थानीय समुदायों के साथ संवाद जैसे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।
यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब घाटी में एक बार फिर सुरक्षा और राजनीतिक स्थिरता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री से यह भेंट न केवल सांकेतिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहयोग और समन्वय को भी दर्शाती है।
सूत्रों के अनुसार, उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री से जम्मू-कश्मीर में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, पर्यटन क्षेत्र को और सुरक्षित बनाने तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे विकास से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की।
हालांकि, प्रधानमंत्री के साथ मीटिंग में किन विशिष्ट मुद्दों पर बात हुई, इसे लेकर मुख्यमंत्री की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आधिकारिक रूप से केवल दोनों नेताओं की मुलाकात होने की पुष्टि ही की गई है।
गौरतलब है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से तो मुलाकात की थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी भेंट नहीं हो पाई थी। हमले के 11 दिन बाद आज मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हिमाचल में जोरदार बारिश, नाले में बह गईं 100 भेड़-बकरियां, एक व्यक्ति की मौत
Next: यात्रा के दौरान ‘अतिथि देवो भव:’ की परम्परा का ध्यान रखें : महाराज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.