Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पार्षदों का धरना टला, निगम ने तीन सूत्रीय मांगों पर दी समयबद्ध कार्रवाई की सहमति
  • अल्मोड़ा

पार्षदों का धरना टला, निगम ने तीन सूत्रीय मांगों पर दी समयबद्ध कार्रवाई की सहमति

AltnewsUttarakhand 09/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर निगम से संबंधित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बीते रविवार को पार्षदों ने बैठक कर बुधवार से क्रमिक अनशन शुरू करने का निर्णय लिया था। इस बीच मंगलवार को पार्षदों और नगर महापौर अजय वर्मा, नगर आयुक्त व सीडीओ रामजी शरण शर्मा तथा नगर सहायक आयुक्त के बीच वार्ता हुई। इसके बाद निगम प्रशासन ने पार्षदों की मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके आधार पर पार्षदों ने प्रस्तावित धरना फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया। नगर निगम में हुई बैठक में बंदरों की समस्या, नगर आयुक्त की नियुक्ति और नगर निगम बजट को लेकर चर्चा हुई। निगम प्रशासन ने बताया कि बंदरों की समस्या निपटाने के लिए बीस दिनों के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। नगर आयुक्त की स्थायी नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है। तब तक सीडीओ रामजी शरण शर्मा प्रतिदिन सुबह दस से ग्यारह बजे तक नगर निगम में बैठकर काम देखेंगे। वहीं नगर निगम का बजट पंद्रह दिनों के भीतर प्रस्तुत करने की भी सहमति दी गई। निगम प्रशासन की इस सहमति के बाद पार्षदों ने प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि तय समयसीमा में कार्रवाई पूरी नहीं हुई, तो 21वें दिन से सभी पार्षद जनता के साथ बिना किसी पूर्व सूचना के धरने पर बैठेंगे। बैठक में पार्षद चंचल दुर्गापाल, वैभव पांडे, अंजू बिष्ट, रोहित कार्की, वंदना वर्मा, आशा बिष्ट, जानकी पांडे, हेमचंद तिवारी, पूनम त्रिपाठी, अनुप भारती, दीपक कुमार, नेहा टम्टा, राधा मटियानी, पूनम वर्मा, विकास कुमार, मधु बिष्ट, तुलसी देवी, गीता बिष्ट, कुलदीप सिंह मेर, इंतेकाब आलम कुरेशी, नवीन चंद्र आर्य, भूपेंद्र जोशी और जानकी पांडेय मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विद्यालयी शिक्षा विभाग में जल्द भरे जाएंगे 2364 चतुर्थ श्रेणी पद, स्थानीय युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता
Next: दन्या पुलिस ने पकड़ा चरस तस्कर, पौने दो लाख की चरस बरामद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.