Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पौने पांच लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे
  • अल्मोड़ा

पौने पांच लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे

AltnewsUttarakhand 06/09/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। नशीले और मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत कोतवाली रानीखेत और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 15.9 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग चार लाख 77 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस और एसओजी की टीम ने घटघटेश्वरी मंदिर द्वार, पिलखोली (फल्दाकोट) के पास दोपहिया वाहन संख्या यूके 02-बी-3495 को रोका। तलाशी के दौरान बाइक सवार अनिल कुमार (21) पुत्र जगदीश राम और करन कुमार (25) पुत्र रंजीत प्रसाद, निवासी घटवगढ़ वार्ड, बागेश्वर के पास से स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि वे स्मैक अटरिया मोड़, रुद्रपुर से लाकर ऊंचे दामों में बेचने की योजना बना रहे थे। जांच में यह भी पता चला कि अनिल कुमार के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में एनडीपीएस एक्ट का एक मुकदमा पहले से दर्ज है। यहाँ पुलिस टीम में एएसआई कैलाश चन्द्र, हेड कांस्टेबल भुवनेश्वर कुमार तथा एसओजी टीम के राजेश भट्ट, राकेश भट्ट और हरीश प्रसाद शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टेलर की दुकान में चोरी का खुलासा, आरोपी को पुलिस ने आठ घंटे में किया गिरफ्तार
Next: जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीएम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.