Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पेंशन और छात्रवृत्ति लाभार्थियों हेतु डीबीटी इनेबल करना आवश्यक
  • अल्मोड़ा

पेंशन और छात्रवृत्ति लाभार्थियों हेतु डीबीटी इनेबल करना आवश्यक

AltnewsUttarakhand 07/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। समाज कल्याण विभाग ने जनपद के पेंशनधारकों और छात्रवृत्ति लाभार्थियों से अपने बैंक खातों को शीघ्र डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) इनेबल कराने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन खातों में डीबीटी सुविधा सक्रिय नहीं होगी, उनमें पेंशन और छात्रवृत्ति की धनराशि का भुगतान प्रभावित हो सकता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र पाण्डे ने बताया कि सरकार द्वारा वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा पेंशन सहित सभी पेंशन योजनाओं और छात्रवृत्ति योजनाओं का भुगतान आधार आधारित डीबीटी प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है। जिन लाभार्थियों की धनराशि आधार सीडिंग या डीबीटी सक्रिय नहीं होने के कारण अवरुद्ध हो रही है, वे अपने संबंधित बैंक में जाकर खाते को अनिवार्य रूप से डीबीटी इनेबल कराएं। उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों के बैंक खाते अभी तक डीबीटी इनेबल नहीं हैं, उनकी सूची संबंधित विकासखंड कार्यालयों और जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में चस्पा कर दी गई है। समाज कल्याण अधिकारी ने सभी पेंशनधारकों और छात्र-छात्राओं से डीबीटी इनेबल कराने के बाद इसकी सूचना संबंधित विकासखंड में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारी अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि पेंशन और छात्रवृत्ति का भुगतान बिना किसी बाधा के किया जा सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नंदा देवी मेला-2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, प्रतियोगिताओं से लेकर स्टार नाइट तक होंगे आकर्षण
Next: डायरी में लिखे एक शब्द से खुला दस साल पुराना राज, बिछड़ा हुआ शख्स परिवार से मिला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.