Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पेटशाल में पशु चिकित्सा शिविर में 62 पशुओं का किया उपचार
  • अल्मोड़ा

पेटशाल में पशु चिकित्सा शिविर में 62 पशुओं का किया उपचार

AltnewsUttarakhand 20/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पशुपालन विभाग की ओर से ग्राम पेटशाल में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य एवं वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी दी गई। शिविर में 62 पशुओं की स्वास्थ्य जांच और उपचार किया गया, जबकि 32 पशुपालकों ने इसका लाभ उठाया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश अग्रवाल के निर्देश पर राजकीय पशु चिकित्सालय नैनी-बाराकोट की टीम ने शिविर का संचालन किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रचना टम्टा ने पशुपालकों को पशुओं के संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, संक्रामक रोगों की रोकथाम तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए समय-समय पर पशुओं का उपचार कराने की सलाह दी। शिविर में पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट उमेश चंद्र पाटनी और पशु सखी भावना भट्ट ने भी सहयोग किया। ग्रामीणों ने गांव में शिविर आयोजित करने के लिए पशुपालन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे शिविर लगाने की मांग की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आईएफएस अभिमन्यु ने संभाला अल्मोड़ा डीएफओ का कार्यभार, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकना होगी प्राथमिकता
Next: राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.