Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत तीन न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत तीन न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

AltnewsUttarakhand 24/12/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के संकल्प के साथ प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत बुधवार को जनपद अल्मोड़ा के तीन विकासखंडों की तीन न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। अभियान के अंतर्गत विकासखंड भैंसियाछाना की न्याय पंचायत पांडेतोली, विकासखंड हवालबाग की न्याय पंचायत गुरना और विकासखंड भिक्यासैण की न्याय पंचायत बौली में शिविर लगाए गए। शिविरों में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल स्थापित कर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों व आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। न्याय पंचायत पांडेतोली में 706, न्याय पंचायत गुरना में 569 और न्याय पंचायत बौली में 212 लाभार्थियों को अलग-अलग विभागीय सेवाओं का लाभ दिया गया। इस प्रकार तीनों शिविरों के माध्यम से कुल 1487 ग्रामीण लाभान्वित हुए। शिविरों के बाद अधिकारियों ने संबंधित ग्रामों का भ्रमण कर जमीनी स्तर पर योजनाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। भैंसियाछाना विकासखंड की न्याय पंचायत पांडेतोली में आयोजित शिविर में तहसीलदार ज्योति धपवाल, खंड विकास अधिकारी ललित कुमार महावर, ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और रवि रौतेला मौजूद रहे। हवालबाग विकासखंड की न्याय पंचायत गुरना में उपजिलाधिकारी संजय कुमार और खंड विकास अधिकारी सुंदर सिंह दरियाल की उपस्थिति में शिविर संचालित हुआ। वहीं भिक्यासैण विकासखंड की न्याय पंचायत बौली में उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा और विधायक प्रमोद नैलवाल की मौजूदगी में शिविर आयोजित किया गया। जिला प्रशासन ने बताया कि प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत आगे भी इसी तरह शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराने की कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम सामने आना बेहद गंभीर: कांग्रेस
Next: क्रिसमस और नववर्ष को लेकर पुलिस अलर्ट, चेकिंग में 98 वाहन चालकों के चालान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.