Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्रिसमस और नववर्ष को लेकर पुलिस अलर्ट, चेकिंग में 98 वाहन चालकों के चालान
  • अल्मोड़ा

क्रिसमस और नववर्ष को लेकर पुलिस अलर्ट, चेकिंग में 98 वाहन चालकों के चालान

AltnewsUttarakhand 24/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आगामी क्रिसमस और नववर्ष के मद्देनज़र जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर मंगलवार को जनपदभर में सघन वाहन चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 98 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत पुलिस की टीमें नगर क्षेत्रों, बाजारों, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर तैनात रहीं और आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान कोतवाली द्वाराहाट क्षेत्र में एक कार चालक द्वारा वाहन की खिड़कियों पर काली फिल्म लगाए जाने का मामला सामने आया। पुलिस ने मौके पर ही काली फिल्म हटवाकर चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की और भविष्य में इस तरह का उल्लंघन न करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस ने अभियान के दौरान जनपद के प्रवेश मार्गों पर विशेष निगरानी रखते हुए सभी वाहनों की जांच की, ताकि कोई संदिग्ध या आपराधिक तत्व जनपद में प्रवेश न कर सके। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और तलाशी ली गई। इसके साथ ही बिना सत्यापन किरायेदार रखने वालों और सत्यापन प्रक्रिया का पालन न करने पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सतर्क निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अराजकता या कानून-व्यवस्था से जुड़ी गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। अल्मोड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत तीन न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
Next: जैंती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया राज्य सरकार का पुतला दहन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.