Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्रतिबंधित मांस के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

प्रतिबंधित मांस के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 26/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।   गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम ने ग्राम गौरीखेड़ा में 116 किग्रा प्रतिबंधित मांस व उपकरणों के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इधर, गौरीखेड़ा में गोवंशीय पशु काटे जाने की सूचना पर विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। गोवंश संरक्षण स्क्वाड के प्रभारी एसआई प्रवीण सिंह, दीवाननाथ, राजकुमार, नीरज शर्मा ने शनिवार तड़के गौरीखेड़ा के एक घर में छापेमारी की। वहां पांच व्यक्ति गोवंशीय पशु का मांस काटते हुए मिले। मौके पर मौजूद दानिश पुत्र मो. नूर, बिलाल पुत्र कय्यूम, मो. मोनिस पुत्र मो. नूर, अनीश पुत्र अहमद नूर निवासी गौरीखेड़ा तथा अनीश बाबू पुत्र मो. रफीक निवासी फरीदपुर, बरेली को हिरासत में लिया। बताया कि घर आरोपी दानिश का है। बेचने के लिए गोवंशीय पशु को काटा था। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर सैम्पल लिए। मौके से मांस काटने के उपकरण, चापड़, सूजा, चार छुरी बरामद हुईं। एसआई प्रवीण कुमार की ओर से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इधर, पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीन घंटे तक बजरंग दल व विहिप के कार्यकर्ता जमे रहे। उन्होंने क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं का वध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: किसानों ने कृषि भूमि पर प्रशासन के कब्जे का किया विरोध
Next: छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं करने के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.