Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उपवास कार्यक्रम, आंदोलन जारी रखने का ऐलान
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उपवास कार्यक्रम, आंदोलन जारी रखने का ऐलान

AltnewsUttarakhand 05/09/2025

अल्मोड़ा। एनएमओपीएस उत्तराखंड के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपवास हरगोविंद चिकित्सालय और चौघानपाटा में किया गया, जहां बड़ी संख्या में शिक्षक और कार्मिक शामिल हुए। धरना स्थल पर जिला अध्यक्ष गणेश भंडारी, सचिव भूपाल चिलवाल और प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल नेता स्वयं पुरानी पेंशन का लाभ ले रहे हैं, लेकिन शिक्षकों और कार्मिकों को इससे वंचित किया जा रहा है, जिससे गहरा असंतोष व्याप्त है। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था केवल कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा ही नहीं बल्कि सामाजिक ढांचे और मूल्यों को बनाए रखने के लिए भी जरूरी है। उनका कहना था कि जब मुख्यमंत्री, विधायक और प्रधानमंत्री तक पुरानी पेंशन का लाभ ले रहे हैं, तो शिक्षकों और कार्मिकों को इससे वंचित रखना न्यायसंगत नहीं है। जिला अध्यक्ष गणेश भंडारी ने बताया कि एक अक्टूबर को सभी शिक्षक और कार्मिक सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसके साथ ही 25 नवंबर को दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में मीनू भट्ट, हिमानी पांडे, चंद्रा आर्या, सुनीता, सविता, ममता, फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डीके जोशी, जिला मंत्री रजनीश जोशी, एनएमओपीएस हवालबाग ब्लॉक के संरक्षक संजय जोशी, ब्लॉक मंत्री राजू लटवाल, गजेंद्र बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी नितेश कांडपाल, विरेंद्र सिजवाली, नरेंद्र पाल सिंह, बृजेश डसीला, खुशाल महर, सुरेश वर्मा, कुंदन जीवन शाह बिष्ट, हुकुम सिंह पलियाल और राजेंद्र खड़ायत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का लोकार्पण
Next: उत्तराखंड में 2100 बेसिक शिक्षकों की भर्ती होगी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.