Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • संस्कृत अकादमी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

संस्कृत अकादमी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 22/11/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के तत्वावधान में एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता 21 और 22 नवम्बर को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जिले के 11 विकास खंडों से आए विद्यार्थियों ने कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग की कुल 12 प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। कनिष्ठ वर्ग में नाटक प्रतियोगिता में संस्कार भारती संस्कृत विद्यालय झीपा सल्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नृत्य में गोविंद मेमोरियल स्प्रिंगफील्ड हाई स्कूल रानीखेत विजेता रहा। समूह गान में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज द्वाराहाट, वाद-विवाद में संस्कार भारती विद्यालय झीपा, आशु भाषण में गोविंद मेमोरियल रानीखेत तथा श्लोकोच्चारण में विजडम कन्वेंट हाई स्कूल चौखुटिया प्रथम रहे। वरिष्ठ वर्ग में नाटक प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा ने पहला स्थान हासिल किया। समूह गान में कल्याणिका वेद वेदांग विद्यालय कनरा डोल ने बाजी मारी। संस्कृत वाद-विवाद और आशु भाषण दोनों प्रतियोगिताओं में संस्कार भारती संस्कृत विद्यालय झीपा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्लोकोच्चारण में श्री शक्ति पीठाश्रम संस्कृत विद्यालय मनीला विजेता रहा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जनपद संयोजक दीपा गुप्ता, सह संयोजक ललित मोहन तिवारी, गोविंद रावत, दीप पांडे, आनंद बल्लभ पांडे, सुशील तिवारी, उमेश शर्मा और कैलाश नयाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गोविंद रावत और नारायण दत्त भट्ट ने किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजकीय पॉलिटेक्निक चौनालिया में वार्षिक खेल प्रतियोगिता संपन्न
Next: उत्तराखंड राज्य के भविष्य, संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार गोष्ठी दिसंबर में होगी आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.