Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड राज्य के भविष्य, संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार गोष्ठी दिसंबर में होगी आयोजित
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड राज्य के भविष्य, संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार गोष्ठी दिसंबर में होगी आयोजित

AltnewsUttarakhand 22/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य के भविष्य, संभावनाओं और चुनौतियों को केंद्र में रखते हुए आगामी दिसंबर माह में एक चिंतनपरक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट से मुलाकात की और विस्तृत चर्चा की। मदन मोहन सती ने विश्वविद्यालय पहुंचकर शैक्षिक, अकादमिक और संरचनात्मक विकास से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न संकायों की समस्याओं से अवगत हुए। चर्चा के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय में परफॉर्मिंग आर्ट, जर्नलिज्म, पर्यटन आदि नवीन पाठ्यक्रमों के संचालन और उनके संभावित भविष्य पर भी विचार–विमर्श किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की समस्याओं और आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय के जन संसाधनों की स्थिति और मौजूद चुनौतियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। आगामी माह में प्रस्तावित विशेष कार्यक्रम की तैयारियों के लिए विश्वविद्यालय मुख्यालय में बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कुलसचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, परीक्षा नियंत्रक पंकज कुमार साह, वरिष्ठ प्राध्यापक डी. के. भट्ट, विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली और विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी ललित जोशी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संस्कृत अकादमी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Next: कैंची धाम के पास कार खाई में गिरने से अल्मोड़ा के तीन शिक्षक नेताओं की मौत, एक घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.