Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शहीद नर सिंह और टीका सिंह को बरसी पर दी श्रद्धांजलि
  • अल्मोड़ा

शहीद नर सिंह और टीका सिंह को बरसी पर दी श्रद्धांजलि

AltnewsUttarakhand 25/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   धामदेव स्थित शहीद स्मारक में सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नर सिंह और टीका सिंह की बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। दोनों वीर सपूतों ने 25 अगस्त 1942 को अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए इसी स्थान पर सर्वोच्च बलिदान दिया था। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग उनकी स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और उनके साहस को नमन किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डाला गया और उनके अदम्य साहस तथा देश के प्रति समर्पण को याद किया गया। मौके पर सांस्कृतिक दलों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर लोगों को स्वतंत्रता संग्राम की गाथा सुनाई और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर दोनों वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने शहीद स्मारक प्रांगण में लगे विभिन्न विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में लगभग 770 लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के आवेदन पत्र स्वीकार किए गए, समस्याओं का निस्तारण किया गया, दवाएं और उपकरण वितरित किए गए तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, स्थानीय लोग और स्कूली बच्चे भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रताप राम ने किया। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, उपजिलाधिकारी संजय कुमार समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनता तथा स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रेड क्रॉस ने एसएसपी को दिया धन्यवाद, शहर में बढ़ेंगे सीसीटीवी कैमरे
Next: पिथौरागढ़- मुनस्यारी हेलीसेवा 30 सितंबर तक शुरु होगी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.