Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रेड क्रॉस ने एसएसपी को दिया धन्यवाद, शहर में बढ़ेंगे सीसीटीवी कैमरे
  • अल्मोड़ा

रेड क्रॉस ने एसएसपी को दिया धन्यवाद, शहर में बढ़ेंगे सीसीटीवी कैमरे

AltnewsUttarakhand 25/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। रेड क्रॉस समिति के सदस्यों ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा से मुलाकात कर शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के लिए आभार व्यक्त किया। समिति के सदस्यों ने कहा कि इन कैमरों से कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है और अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस को बड़ी मदद मिल रही है। बैठक में सदस्यों ने एसएसपी से अनुरोध किया कि शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि निगरानी व्यवस्था और सुदृढ़ हो सके। इस पर एसएसपी पींचा ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि समिति द्वारा सुझाए गए स्थानों पर जल्द ही नए कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जनता के सहयोग से शहर को और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। मुलाकात के दौरान रेड क्रॉस समिति ने एक और महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। सदस्यों ने आग्रह किया कि जिले में तैनात उन पुलिस जवानों की सूची उपलब्ध कराई जाए जिनका ब्लड ग्रुप नेगेटिव है, ताकि आपात स्थिति में रक्तदान के लिए उनसे संपर्क किया जा सके और जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सके। इस पहल का स्वागत करते हुए एसएसपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग समाजहित में इस दिशा में भी सहयोग करेगा। बैठक में रेड क्रॉस चेयरमैन आशीष वर्मा, प्रदेश सदस्य मनोज सनवाल, यूथ चेयरमैन अमित साह मोनू, यूथ उपाध्यक्ष एवं पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष अभिषेक जोशी, सचिव मनोज भंडारी, कृष्ण सिंह, ग्राम प्रधान विनोद जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल कुमार, ग्राम पंचायत सदस्य कपिल मल्होत्रा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षक पदोन्नति व स्थानांतरण की मांग को लेकर धौलादेवी में धरना, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Next: शहीद नर सिंह और टीका सिंह को बरसी पर दी श्रद्धांजलि

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.