Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोमेश्वर और चितई में जंगल की आग पर समय रहते पाया काबू
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर और चितई में जंगल की आग पर समय रहते पाया काबू

AltnewsUttarakhand 18/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोमेश्वर और चितई क्षेत्र में शनिवार शाम जंगल में लगी आग को फायर सर्विस अल्मोड़ा की टीमों ने समय रहते नियंत्रित कर बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। एक ही शाम दो अलग-अलग स्थानों से आग की सूचना मिलने पर फायर सर्विस की दो टीमों को तत्काल रवाना किया गया और दोनों ही स्थानों पर आग पर काबू पा लिया गया। फायर स्टेशन अल्मोड़ा को शुक्रवार को शाम 6 बजकर 39 मिनट पर सोमेश्वर क्षेत्र में जंगल की आग की सूचना मिली। इसके बाद रात 8 बजकर 42 मिनट पर चितई क्षेत्र के पास भी जंगल में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट की दो अलग-अलग टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। सोमेश्वर क्षेत्र में आग लगातार सोमेश्वर तहसील परिसर की ओर बढ़ रही थी। फायर सर्विस टीम ने मोटर फायर इंजन के माध्यम से पंपिंग कर हौज रील की सहायता से आग को बुझाया और फैलने से रोक लिया। वहीं चितई क्षेत्र में लगी आग मुख्य मार्ग से दूर जंगल में फैली हुई थी। यहां वन विभाग की टीम के साथ मिलकर बीटिंग मेथड के जरिए कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर बुझाया गया। आग बुझाने की कार्रवाई में लीडिंग फायरमैन ओम प्रकाश, फायर स्टेशन ड्राइवर रमेश सिंह, फायर स्टेशन ड्राइवर हरीश रावत, फायरमैन धीरेंद्र सिंह, मो. अशरफ और जीवन जोशी के साथ महिला फायरमैन प्रियंका और आकांक्षा डसीला शामिल रहीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए अल्मोड़ा की नयना का चयन
Next: उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में पलायन और महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.