Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में पलायन और महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में पलायन और महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

AltnewsUttarakhand 18/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल की जिला इकाई अल्मोड़ा की ओर से रविवार को सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के द्वारसों में बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की नीतियों और राज्य से जुड़े बुनियादी मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि जब उत्तराखंड की राजधानी गैरसैंण में स्थायी रूप से स्थापित होगी, तभी नेता, मंत्री और प्रशासन को पहाड़ चढ़कर आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राजधानी पहाड़ में होने से स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे मूलभूत मुद्दों पर अपने आप गंभीरता बढ़ेगी और समाधान की दिशा में ठोस काम होगा। उन्होंने राजधानी को पहाड़ में बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष दीपा जोशी ने उत्तराखंड में महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार और शोषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि आज महिलाएं अपने ही प्रदेश में सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं, जो चिंता का विषय है। युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रघुवर सिंह ने प्रदेश में बढ़ते पलायन और बेरोजगारी पर बात रखी। उन्होंने कहा कि नीति स्तर पर सही दिशा न होने के कारण युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। केंद्रीय संगठन मंत्री (युवा प्रकोष्ठ) नरेंद्र बिष्ट ने भी पलायन को प्रदेश के विकास में बड़ी बाधा बताया। उन्होंने कहा कि जब पढ़ा-लिखा युवा रोजगार के लिए प्रदेश छोड़ रहा है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि किसी भी राज्य के विकास में युवा सबसे मजबूत कड़ी होते हैं। बैठक में कई लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता भी ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में पुष्कर सिंह बिष्ट, गणेश बिष्ट, चंदन सिंह, हिमांशु राणा, अमित बिष्ट, सचिन राणा, मदन बिष्ट, पुष्कर सिंह, ललित बिष्ट, जीवन सिंह और किशन सिंह शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सोमेश्वर और चितई में जंगल की आग पर समय रहते पाया काबू
Next: पुलिस चेकिंग में दो तस्कर गिरफ्तार, 6.44 लाख की स्मैक बरामद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.