Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • सूरजमल कन्या महाविद्यालय सचिव पर धोखाधड़ी का केस
  • ऊधम सिंह नगर

सूरजमल कन्या महाविद्यालय सचिव पर धोखाधड़ी का केस

AltnewsUttarakhand 22/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।   कोर्ट के आदेश पर पुलभट्टा पुलिस ने सूरजमल कन्या महाविद्यालय के सचिव एसएन शर्मा और प्रबंधक बीएन शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। भूपेंद्र आर्या पुत्र मोहन लाल आर्या निवासी शांतिनगर भोटिया पड़ाव हल्द्वानी ने सिविल जज अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट को प्रार्थना देकर आरोप लगाया था कि सूरजमल अग्रवाल कन्या महाविद्यालय के सचिव एसएन शर्मा ने ट्रस्ट के स्वामी प्रकाशानन्द नेत्र एवं जनरल अस्पताल के संचालन के लिए उसको अधिकृत किया था। एसएन शर्मा ने भूपेंद्र को उसके खर्चे पर अस्पताल का संचालन करने और लाभ का पचास प्रतिशत देने का भरोसा दिलाया। भूपेंद्र ने अनुबंध के बाद अस्पताल का संचालन अपने खर्चे पर शुरू कर दिया। इसके लिए उसने अपने परिवार, रिश्तेदार और मित्रों से 12 से 15 लाख रुपये उधार लिए। कुछ समय बाद भूपेंद्र ने अस्पताल के लाभ का अंश एसएन शर्मा से मांगा। आरोप है कि इसके बाद एसएन शर्मा का व्यवहार बदलने लगा। शर्मा ने अस्पताल के प्रशासन संबंधी कार्य भी अपने अनुसार शुरू कर दिए। आरोप है एक दिन एसएन शर्मा ने भूपेंद्र को अस्पताल से निष्कासित कर दिया। इसकी सूचना उसे व्हाटसएप और मेल-आईडी के माध्यम से दी गई। भूपेंद्र जब एसएन शर्मा से बात करने उनके आफिस पहुंचे तो उन्होंने किसी भी प्रकार की धनराशि देने से इंकार कर दिया और भूपेंद्र के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया और देख लेने की धमकी दी। एसएन शर्मा ने षड्यन्त्र रचकर अपने मैनेजर बीएन शर्मा से पुलभट्टा थाने में भूपेंद्र पर चोरी व धोखाधड़ी का झूठा केस दर्ज करा दिया। इस कारण वह डिप्रेशन में चले गए। मानसिक तनाव के कारण उनका अपनी पत्नी से तलाक भी हो गया। आर्थिक स्थिति बिगड़ने के कारण वह होम लोन नहीं दे पाए। इस कारण उनके पिता का स्वर्गवास हो गया। भूपेंद्र ने एसएन शर्मा पर 10 से 15 लाख रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने एसएन शर्मा और बीएन शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एनएच और नगर निगम ने हाईवे से हटाई प्रचार सामग्री, भड़के छात्र
Next: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की 12वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.