Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में हिन्दी पखवाड़े की शुरुआत
  • अल्मोड़ा

एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में हिन्दी पखवाड़े की शुरुआत

AltnewsUttarakhand 14/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तत्वावधान में उप-महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल के नेतृत्व में सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में हिन्दी दिवस के अवसर पर रविवार को हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन 14 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें निबंध लेखन, वाद-विवाद, टिप्पणी और मसौदा लेखन के साथ ही अंग्रेजी-हिन्दी शब्दकोश प्रतियोगिता शामिल हैं। उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए उप-महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल ने कहा कि 14 सितंबर हिन्दी के लिए ऐतिहासिक दिन है। 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने हिन्दी को भारत संघ की राजभाषा के रूप में अंगीकार किया था। इसके परिणामस्वरूप 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343(1) के तहत हिन्दी को राजभाषा घोषित किया गया और इसकी लिपि देवनागरी निर्धारित की गई। उन्होंने उपस्थित कार्मिकों से आह्वान किया कि सरकारी कार्यों में अधिक से अधिक हिन्दी का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि हिन्दी देश की एकता की भाषा है और संपर्क सूत्र का कार्य करती है। इस अवसर पर कमांडेंट प्रशासन बी. सी. जोशी, उप-कमांडेंट सामान्य वीरेंद्र सिंह चौधरी, उप-कमांडेंट सामान्य विपिन कुमार कटारा, सहायक कमांडेंट फूल सिंह मीणा, सहायक अभियंता नबजित दास सहित अधीनस्थ अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिनसर के गांवों में जंगली सूअरों का आतंक, फसल कर रहे चौपट
Next: अधिशासी अभियंता एनएच के खिलाफ केस पर भड़के इंजीनियर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.