Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू

AltnewsUttarakhand 14/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के दृश्यकला संकाय एवं चित्रकला विभाग में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार से तीन दिवसीय पौधारोपण एवं हरियाली कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विभाग में चलाए जा रहे सौंदर्यीकरण अभियान के तहत यह कार्यक्रम 16 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव आर्य की पहल पर हुई। इस दौरान दृश्यकला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. शेखर चंद्र जोशी, प्रो. सोनू द्विवेदी तथा अन्य शिक्षकों ने विभाग एवं संकाय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधारोपण अभियान में डॉ. कौशल कुमार, तरुण शर्मा, कृष्णा वर्मा, जीवन जोशी, पूरन सिंह मेहता और संतोष सिंह मेर ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए पौधे लगाए।

विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव आर्य ने बताया कि हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित यह पौधारोपण एवं हरियाली अभियान 16 जुलाई तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और परिसर को अधिक हरित एवं सुंदर बनाना है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
Next: मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.