Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • अल्मोड़ा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

AltnewsUttarakhand 14/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला उद्योग केंद्र अल्मोड़ा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत आयोजित किए जाने वाले उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन के लिए इच्छुक संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र शुभम सिंह तोमर ने बताया कि जिला योजना के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकासखंडों में तीन साप्ताहिक उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य स्थानीय युवाओं और इच्छुक लोगों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि इच्छुक संस्थाएं विज्ञप्ति जारी होने की तिथि से सात कार्य दिवस के भीतर आवश्यक प्रमाण पत्रों एवं संबंधित दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में जमा कर सकती हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आवंटन निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी के लिए इच्छुक संस्थाएं जिला उद्योग केंद्र अल्मोड़ा के दूरभाष नंबर 05962-298374 पर संपर्क कर सकती हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
Next: एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.