Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

AltnewsUttarakhand 30/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तत्वावधान में क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल अल्मोड़ा में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कचरे के उचित प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कचरे को उपयोगी संसाधन में बदलने, पुनर्चक्रण और पुनरुपयोग के साथ कचरे के उचित निस्तारण के संबंध में कार्मिकों को जानकारी दी गई। ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की ओर से आयोजित व्याख्यान सत्र में डॉ. वसुधा पंत और उनकी टीम ने क्षेत्रक मुख्यालय के अधिकारियों एवं कार्मिकों को कचरे के चार-स्तरीय पृथक्करण की जानकारी दी। इसमें गीले कचरे, सूखे कचरे, सैनिटरी कचरे तथा विशेष देखभाल वाले कचरे को अलग-अलग रखने और इनके सामूहिक निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। कचरे से कला निर्माण, पुनर्चक्रण और पुनरुपयोग के माध्यम से कचरे का सही प्रबंधन करने के लिए भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा की ओर से द्वितीय कमान अधिकारी एवं प्रशासन तपन कुमार दास ने नगर पालिका अल्मोड़ा के सात सफाई मित्रों और चालक को उनके निरंतर परिश्रम, समर्पण, कर्मठता एवं सेवा भावना के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान सफाई कर्मियों के अमूल्य योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की डॉ. वसुधा पंत और दीपक जोशी के साथ एसएसबी की द्वितीय कमान अधिकारी डॉ. पूजा फर्सवाण, उप-कमांडेंट वीरेंद्र सिंह चौधरी, उप-कमांडेंट रविनन्द झा, उप-कमांडेंट विपिन कुमार कटारा, सहायक अभियंता नवजित दास सहित अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: व्यापार मंडल ने डीएम से मुलाकात कर बाजार की समस्याएं रखीं
Next: विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में हिंदी प्रोत्साहन पखवाड़े का समापन, प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.