Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • व्यापार मंडल ने डीएम से मुलाकात कर बाजार की समस्याएं रखीं
  • अल्मोड़ा

व्यापार मंडल ने डीएम से मुलाकात कर बाजार की समस्याएं रखीं

AltnewsUttarakhand 30/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर बाजार की व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ी समस्याएं रखीं। व्यापारियों ने कहा कि कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों के बाजार क्षेत्र से बाहर जाने से मुख्य बाजार में कर्मचारियों, आम जनता और आगंतुकों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने जिला पंचायत से किसी भी सरकारी विभाग के स्थानांतरण पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि ऐसा किया गया तो व्यापारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। व्यापारियों ने कहा कि कलेक्ट्रेट के स्थानांतरण का असर पहले ही अल्मोड़ा के व्यापारियों और आम लोगों को झेलना पड़ रहा है। शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मुख्य बाजार की व्यापारिक गतिविधियों को बनाए रखने और व्यापारियों के हित में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशील साह, नगर अध्यक्ष अजय वर्मा, नगर सहसचिव अश्विन नेगी, जिला उपाध्यक्ष विजय भट्ट, जिला मंत्री राकेश तिवारी, जिला संरक्षक संजीव गुप्ता, संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, जिला मंत्री कमल तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्मैक के बढ़ते प्रचलन और गौवंश की अवैध तस्करी की शिकायतों पर जताई चिंता
Next: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.