Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

AltnewsUttarakhand 02/02/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत जनपद के ताड़ीखेत विकासखंड की न्याय पंचायत बिल्लेख में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाना रहा। शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए और मौके पर ही सेवाएं उपलब्ध कराईं। इस दौरान 1123 लोगों को अलग-अलग सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में कुल 468 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 248 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया। शिविर में जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र से जुड़े 77 आवेदन भी प्राप्त किए गए। संबंधित विभागों की ओर से लोगों को आवेदन प्रक्रिया और योजनाओं की पात्रता को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद नैनवाल और रानीखेत के संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि इस तरह के शिविरों से सरकारी योजनाएं सीधे जनता तक पहुंच रही हैं और शिकायतों का निस्तारण समय पर हो पा रहा है। इसी अभियान के तहत सल्ट विकासखंड की न्याय पंचायत क्वेराला में भी बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। यहां विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के साथ-साथ प्राप्त 276 शिकायतों में से 240 का निस्तारण किया गया। इस शिविर में उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट ने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
Next: 22 फरवरी को अल्मोड़ा में होगा भव्य हिंदू सम्मेलन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.