Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वीपीकेएएस के वैज्ञानिकों और कार्मिकों ने स्वच्छता के प्रति चलाया जनजागरूकता अभियान
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस के वैज्ञानिकों और कार्मिकों ने स्वच्छता के प्रति चलाया जनजागरूकता अभियान

AltnewsUttarakhand 31/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 2025 के समापन अवसर पर बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक लक्ष्मी कान्त ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता पखवाड़े के दौरान संस्थान द्वारा संचालित स्वच्छता गतिविधियों, जागरूकता अभियानों और अपशिष्ट को संपदा में बदलने के प्रयासों की जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाना रहा। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए निदेशक लक्ष्मी कान्त ने कहा कि वर्ष 2025 में संस्थान स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम तीन बार आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक चले वर्ष के अंतिम स्वच्छता पखवाड़े के दौरान संस्थान के वैज्ञानिकों और कार्मिकों ने 12 विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया, जिसमें 1240 लोगों की सहभागिता रही। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल परिसर की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी सोच, कार्यसंस्कृति और सामाजिक दायित्व से गहराई से जुड़ी हुई है। निदेशक ने अपशिष्ट प्रबंधन पर भी विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि अपशिष्ट का होना स्वाभाविक है, लेकिन अत्यधिक कचरा आज एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। ऐसे में कूड़े के उत्सर्जन को यथासंभव कम करना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि देश को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके। उन्होंने विद्यार्थियों और संस्थान के कार्मिकों से स्वच्छता को एक सतत प्रक्रिया के रूप में अपनाने और ‘स्वच्छता ही सेवा’ की भावना को संस्थान से आगे समाज तक ले जाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2025 में संस्थान द्वारा की गई प्रमुख गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी भी मीडिया को दी। प्रेस वार्ता में स्वच्छता नोडल अधिकारी मनोज कुमार ने स्वच्छता पखवाड़े के दौरान आयोजित गतिविधियों की संक्षिप्त आख्या पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत संस्थान परिसर, प्रयोगशालाओं, कार्यालयों और आवासीय क्षेत्रों में साफ-सफाई, जागरूकता कार्यक्रम, श्रमदान, स्वच्छता संदेशों का प्रसार तथा कर्मचारियों और शोधार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। इन प्रयासों के माध्यम से स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रेस वार्ता के दौरान फसल सुधार प्रभागाध्यक्ष निर्मल कुमार हेडाऊ, फसल सुरक्षा प्रभागाध्यक्ष कृष्ण कान्त मिश्रा, फसल उत्पादन प्रभागाध्यक्ष बृज मोहन पाण्डेय, सामाजिक विज्ञान अनुभागाध्यक्ष कुशाग्रा जोशी, मुख्य तकनीकी अधिकारी रेनू सनवाल, सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी निधि सिंह तथा वरिष्ठ तकनीशियन एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के सदस्य सचिव देवेन्द्र सिंह कार्की सहित सभी पत्रकार और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निर्माण कार्यों हेतु वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित
Next: अल्मोड़ा: बंद घर से आभूषण व नकदी चोरी का खुलासा, आरोपी शिवान से गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.