Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वनाग्नि रोकथाम को लेकर डीएम की बैठक, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश
  • अल्मोड़ा

वनाग्नि रोकथाम को लेकर डीएम की बैठक, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

AltnewsUttarakhand 24/01/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)। आगामी दिनों में वनाग्नि की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तर पर वनाग्नि रोकथाम और नियंत्रण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में हुई, जिसमें वन विभाग समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए समय रहते प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि जनपद अल्मोड़ा में हर वर्ष 15 फरवरी से 15 जून की अवधि को वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। इस दौरान आग की घटनाओं को रोकने के लिए विभागीय स्तर पर सतर्कता और आपसी समन्वय जरूरी है। जिलाधिकारी ने वन विभाग को फायर लाइन निर्माण, संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी, फायर वॉचर की तैनाती और जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाने, ग्राम स्तरीय वनाग्नि प्रबंधन समितियों को सक्रिय रखने और किसी भी घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि वनाग्नि सत्र शुरू होने से पहले आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं में संलिप्त अराजक तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा दीपक सिंह, सिविल सोयम प्रदीप धौलाखंडी, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वर्चुअल माध्यम से सभी उपजिलाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वन भूमि हस्तांतरण मामलों में डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश
Next: 26 जनवरी से एक माह चलेगा विशेष सफाई अभियान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.