Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वन्यजीव संघर्ष में घायलों और पशु क्षति के मामलों में 249.18 लाख का मुआवजा वितरित
  • अल्मोड़ा

वन्यजीव संघर्ष में घायलों और पशु क्षति के मामलों में 249.18 लाख का मुआवजा वितरित

लंबे समय से मुआवजे की प्रतीक्षा कर रहे पशु स्वामियों और घायलों को यह राशि मिलने से बड़ी राहत मिली है।
AltnewsUttarakhand 06/01/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। वन्यजीवों के हमलों से प्रभावित लोगों को राहत देते हुए वन विभाग ने अल्मोड़ा जनपद में मानव घायल और पशु क्षति के मामलों में कुल 2 करोड़ 49 लाख 18 हजार रुपये की मुआवजा राशि का भुगतान किया है। लंबे समय से मुआवजे की प्रतीक्षा कर रहे पशु स्वामियों और घायलों को यह राशि मिलने से बड़ी राहत मिली है। प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि वन्यजीव संघर्ष के मामलों में शासन से धनराशि प्राप्त होने के बाद जनपद अल्मोड़ा में वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया है। इन दो वर्षों के दौरान वन्यजीव हमलों में मानव घायल होने की कुल 11 घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें दो गंभीर घायल और नौ साधारण घायल शामिल हैं। इन मामलों में कुल 3 लाख 35 हजार रुपये की मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है। इसके अलावा पशु क्षति के मामलों में गाय, भैंस, बकरी, बैल, घोड़ा और खच्चर सहित विभिन्न पशुओं के नुकसान की भरपाई के लिए 840 पशु स्वामियों को 2 करोड़ 45 लाख 83 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। इस प्रकार मानव घायल और पशु क्षति दोनों मदों में कुल 2 करोड़ 49 लाख 18 हजार रुपये की धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में भेजी गई है। प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित लोगों को समय पर राहत देना विभाग की प्राथमिकता है। शासन से राशि मिलते ही सभी पात्र प्रकरणों का सत्यापन कर भुगतान की कार्रवाई पूरी की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि प्रभावित परिवारों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कौसानी होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, गजेन्द्र मेहरा बने अध्यक्ष, विनय उपाध्यक्ष
Next: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर महा रैली होगी आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.