Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

AltnewsUttarakhand 23/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। दुगालखोला स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति शिक्षा संस्थान में शुक्रवार को महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष दयाकृष्ण काण्डपाल ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन अभिनव मिश्रा ने किया। अध्यक्षीय संबोधन में दयाकृष्ण काण्डपाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से नेताजी के आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन, आज़ाद हिंद फौज के गठन और उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके प्रसिद्ध नारे ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा’ का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर आस्था मैजिक ग्रुप की ओर से भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें देशभक्ति विषय पर संबोधन और प्रस्तुति दिखाई गई। समारोह में आनंद सिंह रावत, प्रेमा देवी, भगवती काण्डपाल, जानकी काण्डपाल, प्रेम लटवाल, सुन्दर सिंह और पूरन सत्वाल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बारिश-बर्फबारी के चलते अल्मोड़ा में 24 जनवरी को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
Next: डीएम ने किया नगर में पार्किंग व्यवस्था और कूड़ेदानों की स्थिति का निरीक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.