Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जैंती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया राज्य सरकार का पुतला दहन
  • अल्मोड़ा

जैंती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया राज्य सरकार का पुतला दहन

AltnewsUttarakhand 24/12/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जैंती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता चौखुड़ी से सुनाड़ी तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे और सुनाड़ी जैती चौराहे पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन अब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य आरोपी दुष्यंत कुमार गौतम को फांसी की सजा दिए जाने की मांग करते हुए पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने राज्य सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता सच्चाई जानना चाहती है और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, गोपाल सिंह मेहरा, नवीन कोहली, प्रदीप बिष्ट, सुंदर जोशी, प्रताप राम, पान सिंह, जीत सिंह, गिरीश चंद्र जोशी, पूरन राम, चंदन बोरा, पान सिंह बरगली, मोहन सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्रिसमस और नववर्ष को लेकर पुलिस अलर्ट, चेकिंग में 98 वाहन चालकों के चालान
Next: बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति पर जोर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.