AltUttarakhand

खबर उत्तराखंड की

वरिष्ठ आंदोलनकारी मुन्नी घिल्डियाल का निधन

देहरादून(आरएनएस)। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मुन्नी देवी घिल्डियाल का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले करीब पांच माह से लकवे से ग्रसित थीं। उन्होंने अपने नेशविला रोड स्थित घर पर ही अंतिम सांस ली। शुक्रवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मूल रूप से खोला गांव निवासी मुन्नी देवी क परिवार कई साल पहले टिहरी के कीर्तिनगर में आ गया था। बाद में वे देहरादून शिफ्ट हो गए। उनके भतीजे गिरीश घिल्डियाल ने बताया कि मुन्नी देवी की राज्य आंदोलन में सक्रिय भागीदारी रही। वे राज्य के लिए अपना जीवन दांव पर लगाने वाली महिला थीं। राज्य आंदोलन के साथ उन्होंने अपने घर की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई।वे अपने पीछे अपनी दो बेटियों को छोड़कर गई हैं। भतीजे गिरीश ने बताया कि उनकी चिता का मुखाग्नि भी वे ही देंगे।